Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
asim munir

पाकिस्तान के पूर्व मेजर ने किया बड़ा खुलासा, असीम मुनीर पर साजिश रचने का आरोप

Posted on May 28, 2025May 28, 2025 By Chhavi Singh

पाकिस्तान सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने दावा किया पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की साजिश खुद पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने रची थी

ST.News Desk : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। अब इस हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने दावा किया है कि इस हमले की साजिश खुद पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने रची थी।

इंडिया टीवी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में आदिल राजा ने बताया कि मुनीर ने अपने खिलाफ बढ़ते असंतोष को दबाने और सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए इस हमले की योजना बनाई। इस साजिश में पाकिस्तानी सेना के चार से पांच शीर्ष अधिकारी भी शामिल थे, जिनके नाम, पद और चेहरे अब उजागर हो चुके हैं।

राजा ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना लंबे समय से आतंकवादी संगठनों को समर्थन देती रही है और भारत में खासतौर से जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए अपने अंदरूनी नेटवर्क के माध्यम से काम करती है।

राजा के इन खुलासों से भारत के उन पुराने दावों को बल मिला है, जिनमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और पाकिस्तानी सैन्य-खुफिया एजेंसियों की भारत में आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता की बात कही जाती रही है।

इन गंभीर आरोपों और खुलासों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें एक बार फिर पाकिस्तान की ओर मुड़ सकती हैं, जिससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आतंकवाद पर BJP की नीति पर कांग्रेस का तीखा हमला
Next Post: गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा कल से, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली यात्रा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया