crossorigin="anonymous"> पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से मतदान, फाल्टा पर फैसला बाकी - Sanchar Times

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से मतदान, फाल्टा पर फैसला बाकी

Spread the love

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट विधानसभा क्षेत्रों में कुछ मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है। आयोग ने कहा कि शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया है

ST.News Desk
चुनाव आयोग के अनुसार, शनिवार को मगराहाट विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। इन केंद्रों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी और शिकायतों की वजह से दोबारा वोटिंग का निर्णय लिया गया है।

वहीं 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी कई शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर आयोग अभी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि फाल्टा में भी पुनर्मतदान कराया जा सकता है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। आयोग ने कहा है कि सभी तथ्यों की समीक्षा के बाद जल्द ही इस मामले में भी निर्णय लिया जाएगा।


Spread the love