Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 03 145530

बिक्रमगंज में दिनदहाड़े युवक की गला घोंटकर हत्या, बदले की भावना से की गई वारदात

Posted on June 3, 2025June 3, 2025 By Sanchar Times News

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना एनएच 120 के लिंक रोड इमिरीता–गोशलडीह पथ पर, इमिरीता गांव के समीप नहर के पास हुई।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कवई गांव निवासी हृदयानन्द प्रसाद उर्फ सगुन राम के बड़े पुत्र, 35 वर्षीय योगेंद्र राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र मजदूरी का काम करता था और रोज की तरह सोमवार की सुबह साइकिल से बिक्रमगंज के घुसिया गांव मजदूरी के लिए निकला था।

इसी दौरान ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसके ही गमछे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास की नहर में फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर डीएसपी कुमार संजय और इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव भी पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस इस वारदात को आपसी रंजिश और बदले की भावना से जोड़कर देख रही है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: “आपका शहर-आपकी बात” कार्यक्रम में गूंजीं जन समस्याएं, अमरा तालाब में हुआ आयोजन
Next Post: प्रशांत किशोर पर अशोक चौधरी का मानहानि मुकदमा, रिश्वत के आरोपों पर दी कानूनी चुनौती

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया