Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
iran rusia

रूस से बढ़ती नजदीकी ने बढ़ाया ईरान का हौसला, पुतिन से मुलाकात के बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे अराघची

Posted on April 28, 2026April 28, 2026 By Chhavi Singh

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान को रूस का मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात के बाद ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची का बयान इस रणनीतिक साझेदारी को और गहरा संकेत देता है

ST.News Desk
मॉस्को: सैय्यद अब्बास अराघची ने व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात के बाद सकारात्मक रुख दिखाते हुए 72 घंटे में तीसरी बार इस्लामाबाद का दौरा किया। इस बीच रूस ने ईरान को भरोसा दिलाया है कि वह हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

मॉस्को में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद अराघची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में रूस के साथ मजबूत संवाद बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुतिन को क्षेत्र में जारी युद्ध और हालिया घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

दरअसल, पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इससे पहले अप्रैल में दोनों पक्षों के बीच पहली वार्ता बेनतीजा रही थी।

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि रूस के साथ उनकी रणनीतिक साझेदारी समय के साथ और मजबूत हुई है। उन्होंने रूस के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते “उच्चतम स्तर” पर हैं और आगे भी मजबूत होते रहेंगे।

वहीं, पुतिन ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि रूस पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। सर्गेई लावरोव ने भी इस वार्ता को “रचनात्मक और उपयोगी” बताया।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार है और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए “सबकुछ करने” को तैयार है।

इस बीच, अराघची ने रूस दौरे से पहले पाकिस्तान और ओमान का भी दौरा किया, जहां उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति और कूटनीतिक समाधान पर चर्चा की।

गौरतलब है कि यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पूरा खाड़ी क्षेत्र तनाव की चपेट में आ गया।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम को सैटेलाइट सिटी सूची से बाहर रखना क्षेत्र के साथ अन्याय : मनोज सिंह
Next Post: रूह कंपा देने वाली कहानी और दिमाग से खेलने वाला खौफ-‘मणिचित्राथजु’ आज भी है हॉरर की बेमिसाल मिसाल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया