Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 05 21 110931

जदयू विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने सासाराम व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं से की मुलाकात, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

Posted on May 21, 2025May 21, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो

सासाराम व्यवहार न्यायालय में आज जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक का आयोजन रोहतास जिला जदयू अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा और मीडिया प्रभारी अलख निरंजन के नेतृत्व में किया गया।

Screenshot 2025 05 21 110954

डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि रोहतास सहित पूरे बिहार के अधिवक्ताओं को तीन प्रमुख समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहली समस्या यह है कि नए युवा अधिवक्ताओं को कार्य की शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। दूसरी समस्या गंभीर बीमारी की स्थिति में त्वरित राहत राशि की उपलब्धता नहीं होना है, और तीसरी बड़ी समस्या दुर्घटनाओं में अधिवक्ताओं की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को सहयोग की व्यवस्था का अभाव है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्पष्ट निर्देश पर पूरे बिहार में अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना जा रहा है और सरकार जल्द ही इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करेगी। डॉ. कुमार ने इस बात पर भी जोर दिया कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को इतनी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे प्राथमिकता दी है।

बैठक में शामिल अधिवक्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि पहली बार उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही और डॉ. आनंद कुमार का भव्य स्वागत किया गया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला का रोहतास आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले – “जनता नहीं चाहती जंगलराज की वापसी”
Next Post: दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस जून के अंत तक होगा पूरी तरह चालू, 45 मिनट में तय होगी यात्रा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme