Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|लाइफस्टाइल
Capture 7

मकर संक्रांति के अवसर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन सेव के गुड़ लड्डू : जानिए रेसिपी

Posted on January 14, 2025January 14, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार नए साल का पहला पर्व होता है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य के कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां बनाई जाती हैं। आप मकर संक्रांति पर बेसन सेव के गुड़ लड्डू भी बना सकते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इस रेसिपी को बनाने की विधि यहां दी गई है।

सेव लड्डू बनाने की विधि:

सबसे पहले, एक बाउल में बेसन लें और उसमें बेकिंग सोडा का एक चौथाई चम्मच मिला लें। यदि आपको सौंफ पसंद है, तो एक चम्मच सौंफ भी डाल सकते हैं।

अब बेसन को अच्छे से मिक्स करें और मोयन के लिए दो से तीन चम्मच तेल डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला लें, जिससे बेसन एकसाथ बंधने लगे।

इसके बाद, थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।

आटे को हाथों में तेल लगाकर उठाएं और सेव बनाने वाली मशीन में भरकर निकालें।

कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर मशीन से बेसन के सेव सीधे तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।

यदि आपके पास सेव बनाने वाली मशीन नहीं है, तो आप छेद वाली करछूल से भी सेव बना सकते हैं।

जब सेव तले जाएं, तो उन्हें बाहर निकालकर ठंडा होने दें और छोटे टुकड़ों में क्रश कर लें।

अब कढ़ाही में गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डालें और इसे पिघलने दें। साथ ही, दो से तीन चम्मच पानी और देसी घी डालकर गुड़ को अच्छे से मेल्ट कर लें, ताकि वह बर्तन में चिपके नहीं।

जब गुड़ पूरी तरह से मेल्ट हो जाए और चाश्नी तैयार हो जाए, तो इसे पानी में डालकर चेक करें कि गुड़ गोल शेप में आ रहा है या नहीं। अगर हां, तो इसका मतलब चाश्नी तैयार है।

फिर गैस की आंच धीमी कर दें और सेव को गुड़ की चाश्नी में डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि गुड़ का कोटिंग हर सेव पर हो जाए।

अब इसे अच्छे से लड्डू के आकार में बना लें और मकर संक्रांति के दिन इसका स्वाद लें।

बेसन सेव के गुड़ लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही सेहतमंद भी होते हैं, खासकर मकर संक्रांति के मौके पर जब तिल और गुड़ का सेवन खासतौर पर किया जाता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: तेजस्वी यादव 21 जनवरी को सासाराम में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद : बैठक में पहुंचे सांसद अभय कुशवाहा
Next Post: सासाराम में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme