सासाराम में 55 करोड़ की लागत से बना 200 बेड का मॉडल अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स सासाराम से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार को सदर अस्पताल परिसर में 55 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 200 बेड वाले मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।…
