crossorigin="anonymous"> नगर निगम में दिन भर चला पीसी का दौरा,जमकर हुआ आरोप प्रत्यारोप - Sanchar Times

नगर निगम में दिन भर चला पीसी का दौरा,जमकर हुआ आरोप प्रत्यारोप

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम नगर निगम इस समय विकास कार्यों से ज्यादा पोस्टर वार व पीसी के कारण चर्चा में बना हुआ है। उप महापौर सत्यवंती देवी के द्वारा धरना दिए जाने का एलान किए जाने के बाद शुक्रवार को करीब 40 वार्ड पार्षदों के द्वारा नगर निगम कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सीधे तौर पर डिप्टी मेयर व उनके पति चंद्रशेखर महतो पर शहर के विकास में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया। यही नहीं वार्ड पार्षदों का कहना था कि पूर्व उप मुख्य पार्षद चंद्रशेखर महतो लाइट घोटाला में चार सीटेट है और इसी कारण से उनके आरोपों पर पर्दा डालने के लिए उनकी पत्नी सत्यवंती देवी के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन कराया जा रहा है।

पार्षदों का कहना था कि डिप्टी मेयर कभी भी बैठक में विरोध नहीं करती हैं। बैठक में उन्हें सभी कार्य उचित लगते हैं। लेकिन जैसे ही घर पहुंचती हैं उनके द्वारा बैठक में लिए गए निर्णयों में बुराई नजर आने लगती है। इसे समझा जा सकता है कि सत्यवंती देवी किसके इशारे पर कार्य कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी मेयर संतवंती देवी के द्वारा एक निजी पैलेस में भी प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में उनके द्वारा मेयर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। कहा गया कि उनके परिवार के दौरान एक जमीन की कई बार रजिस्ट्री कराई गई है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। शहर में होने वाले विकास कार्यों से कमीशन की वसूली की जाती है।

कर्मचारियों से मनमानी काम कराने के लिए उन्हें पीटा जाता है। उन्होंने कहा की सासाराम शहर के विकास में बाधा उत्पन्न करने वाले मेयर और उनके परिवार की नाकामियों को दिखाने के लिए उनके द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से उनकी कमियों को सामने लाया जाएगा। इसी भय से मेयर व उनका परिवार डरा हुआ है। यही कारण है कि तरह-तरह के हथकंडे इस धरना प्रदर्शन को रोकने के लिए अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को धरना प्रदर्शन का आयोजन हर हाल में किया जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की जा रही है कि शहर के विकास में बाधक बन रहे मेयर और उनके परिवार के प्रति विरोध जताने के लिए आप लोग भी सामने आए। गौरतलब हो कि जब से डिप्टी मेयर के द्वारा धरना प्रदर्शन की बात कही गई है,उसके बाद से सासाराम शहर में पोस्टर वार का दौर शुरू हो चुका है। यह पोस्ट वार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


Spread the love