Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
sasaram

सासाराम में 15 लाख की चोरी की गई प्लाईवुड बरामद, तीन गिरफ्तार

Posted on November 28, 2024November 28, 2024 By Chhavi Singh

गौरव कुमार ने 26 नवंबर को दर्ज कराई थी सासाराम नगर थाना में एफआईआर

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम नगर थाना क्षेत्र में 25 नवंबर की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 15 लाख की चोरी गई प्लाईवुड को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद, 26 नवंबर को गौरव कुमार ने सासाराम नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उनकी दुकान और गोदाम से प्लाईवुड चोरी होने की जानकारी दी थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, सासाराम डीएसपी 1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। नगर थाना सासाराम के इंस्पेक्टर राजीव रंजन राय की उपस्थिति में तकनीकी जांच और छापामारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने जांच में पाया कि चोरी की योजना दुकान में काम करने वाले एक कर्मी ने बनाई थी, जिसने चोरी की प्लाईवुड को नोखा और तकिया सासाराम में बेच दिया था। इसके बाद, पुलिस ने चोरी के सामान खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि सोनू कुमार, जो शिवसागर थाना इलाके के कौपा का रहने वाला है, के निशानदेही पर बाजार समिति तकिया के अंकित कुमार उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया गया। चंदन के बताने पर, तकिया से चोरी की प्लाईवुड और डोर भी बरामद किया गया। वहीं, नोखा के शर्मा हार्डवेयर दुकान से चोरी का सामान बरामद करते हुए दुकानदार संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जो रामपुर बघैला थाना इलाके का निवासी है।

अब तक, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं, जबकि तीसरे आरोपी को भी समान बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास : जिला टास्क फोर्स की बैठक में अधिप्राप्ति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
Next Post: संसद के शीतकालीन सत्र में गतिरोध जारी, कार्यवाही स्थगित

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया