Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 01 05 at 19.42.27

सासाराम में अलाव की व्यवस्था नहीं, प्रशासन के दावे पर उठे सवाल

Posted on January 6, 2025January 6, 2025 By Chhavi Singh

कड़ाके की ठंड के बीच जिला प्रशासन का दावा किया जा रहा है कि जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन नगर में कहीं भी अलाव नजर नहीं आ रहे हैं

रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम में कड़ाके की ठंड के बीच जिला प्रशासन का दावा किया जा रहा है कि जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन नगर में कहीं भी अलाव नजर नहीं आ रहे हैं। इसके चलते नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सासाराम के सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों के परिजन अपनी ओर से लकड़ी जुटाकर अलाव जलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि ठंड से बच सकें।

सासाराम का तापमान लगभग 8 डिग्री तक गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद नगर और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोग बेहद मायूस हैं। सीपीआई (एमएल) के जिला सचिव अशोक बैठा और दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सासाराम के अस्पतालों और शहर में दौरा कर जानकारी ली। उन्होंने पाया कि प्रशासन का दावा झूठा है और किसी भी स्थान पर जलावन की व्यवस्था नहीं की गई है।

सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड और मरीजों के परिजन खुद से लकड़ी तोड़कर जलाकर अपनी ठंड भगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर अशोक बैठा ने कहा कि अगर कल तक प्रशासन द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था नहीं की जाती, तो वह अधिकारियों के चेंबर में ताला लगाने की कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक उर्फ सोनू दबंग, राहुल दुसाध, श्याम सुंदर पाल, रंजन बैठा, नसीम खान, कमाल अंसारी, सोनू बैठा समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम: बादल सिंह हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी 9 जनवरी से आंदोलन करेगी, सड़क और रेल जाम की चेतावनी
Next Post: भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के प्रसार पर चिंताओं के बीच लॉकडाउन ट्रेंड

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया