Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 26 152545

सासाराम की 6 साल की आब्या बनी घुड़सवारी की स्टार, ‘बादल’ के साथ मोहल्ले की सड़कों पर लगाती हैं दौड़

Posted on June 26, 2025June 26, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


सासाराम शहर के गौरक्षणी मोहल्ले से एक नन्ही घुड़सवार इन दिनों सुर्खियों में है। मात्र 6 वर्ष की आब्या अपने घोड़े ‘बादल’ के साथ घुड़सवारी में ऐसा कौशल दिखा रही है कि लोग उसे देखते रह जाते हैं।

पहले वह केवल अपने कैंपस में ही घोड़ा दौड़ाती थी, लेकिन अब वह मोहल्ले की सड़कों पर आत्मविश्वास से भरपूर ‘बादल’ की पीठ पर सवार होकर पूरे मोहल्ले में चक्कर लगाती है। मोहल्ले के लोग उसे घोड़े पर सवार देख कर हैरान रह जाते हैं और उसके हौसले की सराहना करते हैं। आब्या बताती है कि उसे घुड़सवारी बेहद पसंद है और वह पिछले एक साल से बादल के साथ अभ्यास कर रही है। अब बादल उसके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बन चुका है। हर सुबह और शाम, जब भी उसे समय मिलता है, वह घोड़े की पीठ पर सवार होकर एक चक्कर जरूर लगाती है।

खास बात यह है कि सासाराम रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाली आब्या कभी-कभी ट्रेन और मालगाड़ी के साथ भी दौड़ लगाने की कोशिश करती नजर आती है, जो उसका आत्मविश्वास और जुनून बखूबी दर्शाता है।

आब्या के पिता भूपेंद्र सिंह बताते हैं कि बचपन से ही जानवरों के प्रति उसकी रुचि थी। इसी को देखते हुए उन्होंने उसे घुड़सवारी की ट्रेनिंग दिलानी शुरू की, और आज नतीजा सबके सामने है। नन्ही आब्या का यह जुनून अब कई लोगों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है। उसकी लगन और आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया है कि उम्र चाहे छोटी हो, लेकिन हौसले बड़े हों तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: चाय की चुस्की पर दिखे सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, बोले– यह मेरी पुरानी दिनचर्या है, चुनावी स्टंट नहीं
Next Post: मोहर्रम को लेकर सासाराम में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया