Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
shradha

श्रद्धा कपूर ने बताया कैसे बनी प्रशंसकों की पसंद

Posted on October 25, 2024October 25, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने प्रोफेशनल और पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक क्यों हैं? हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में कल्कि लेबल के लिए रनवे पर वॉक करने वाली अभिनेत्री ने कहा ‘मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में मेरी तरक्की के पीछे कई कारण हैं। श्रद्धा ने कहा कि अलग-अलग तरह की भूमिकाएं चुनने से मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और दर्शकों से जुड़ने का मौका मिला है।


अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी ने कहा कि अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों के साथ वास्तविक संबंध बनाने में मदद मिली है। इसके अलावा उन्होंने आत्म-सुधार के प्रति अपने लगन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे इन बातों ने एक कलाकार के रूप में काफी कुछ सिखाया है। इस बीच ‘स्त्री 2’ की सफलता पर बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 600 करोड़ बेंचमार्क, मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है और 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री’ की अगली कड़ी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें अभिनेत्री शाहरुख खान का नाम लेते हुए मजेदार अंदाज में पैपराजी को भटकाती नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से बाहर निकलते हुए श्रद्धा पैपराजी से कहती नजर आ रही हैं कि अरे वो देखो शाहरुख खान, शाहरुख खान। उन्होंने ऐसा पैपराजी का ध्यान भटकाने के लिए किया, जो उन्हें घेरे खड़े थे।


श्रद्धा कपूर की गिनती फिल्म जगत की हिट अभिनेत्रियों में की जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री ने साल 2010 में तीन पत्ती से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिट आश्की-2 थी। इसके बाद उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। श्रद्धा कपूर की झोली में कई हिट फिल्में हैं।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कानूनी मुश्किलें बढ़ीं
Next Post: दूसरा टेस्ट : सुंदर ने सात विकेट लेकर वापसी का जश्न मनाया

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया