Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
chhat

उगते सूर्य को अध्र्य देने के साथ संपन्न हुआ पूर्वाचल का प्रमुख छठ पर्व

Posted on November 8, 2024November 8, 2024 By Sanchar Times News

छठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

पूर्वाचल का 4 दिवसीय छठ महापर्व का शुक्रवार को व्रतियों द्वारा उगते सूर्य को अध्र्य देने के साथ संपन्न हो गया। अलसुबह से ही हजारों की संख्या में महिला पुरुष व्रती घाटों व तालाबों पर सूर्य देव को अध्र्य देने के लिए जुटने शुरु हो गए थे। महापर्व का मुख्य आयोजन शीतला माता मंदिर की पाकिर्ंग सहित अन्य कई स्थानों पर किया गया था।

बड़ी संख्या में व्रतियों ने उगते सूर्य को सरोवर में खड़े होकर अध्र्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी की। बीती रात से ही आयोजन स्थलों पर समुदाय के लोगों का तांता लगा रहा। सांस्.तिक कार्यक्रम भी होते रहे। सुबह के आयोजन में बढ़-चढकर भाग ले सकें। सभी आयोजन स्थलों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, पाटलिपुत्र सांस्.तिक चेतना समिति, छठ पूजा समिति, डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन के सदस्य व पदाधिकारी संजय कुमार, संत कुमार, बीएन लाल, प्रधान छोटेलाल अपनी टीम के साथ पूरी व्यवस्था में जुटे दिखाई दिए। सभी का यही प्रयास रहा कि पूजा अर्चना में किसी व्रती को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

छठ पूजा के लिए सेक्टर-41, सेक्टर-4, रेलवे स्टेशन रोड, पंजीरी प्लांट, सुखराली एंक्लेव, सैक्टर 45, डूंडाहेड़ा, सूरत नगर, चकरपुर, सैक्टर 40, डूण्डाहेड़ा गांव, कन्हई गांव, नाहरपुर रुपा, सुशांत लोक फेस 3, सेक्टर-10ए, टेलीफोन कालोनी, कादीपुर गांव, सेक्टर-15 पार्ट-2, गढ़ी हरसरु, ओम विहार, न्यू पालम विहार, मानेसर, मारुति कुंज सहित जिले के सोहना, भौंडसी, पटौदी, फरुखनगर क्षेत्र में भी अस्थायी तालाब बनाए गए थे। इन स्थानों पर भी बड़ी संख्या में पूवार्ंचल के लोगों ने सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर उन्हें अध्र्य देकर पर्व का समापन किया। इस महापर्व पर राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रमों में पहुंचकर पूवार्ंचल समाज के लोगों शुभकामनाएं भी दी। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में पूवार्ंचल समाज के लोग शामिल हुए। कलाकारों ने कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देकर पूवार्ंचल संस्.ति से रुबरु कराया और वाहवाही लूटी। इस प्रकार के कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे।

Post Views: 1
राज्य, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्रियंका का दावा, भाजपा के पिछले 10 साल के शासन में देश में विभाजन की राजनीति देखने को मिली
Next Post: दुनिया की कोई ताकत 370 को नहीं कर सकती बहाल : मोदी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया