Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
biden 2

इज़राइल पर हमास का हमला यहूदियों के लिए सबसे घातक दिन : बाइडन

Posted on October 13, 2023 By Chhavi Singh

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इज़राइल पर हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकी हमले को यहूदियों के लिए ‘यहूदी नरसंहार’ के बाद का ‘सबसे घातक दिन’ करार देते हुए कहा कि इसने सदियों तक की यहूदी विरोधी भावना और उनके खिलाफ नरसंहार की दर्दनाक यादों को ताजा कर दिया है। बाइडन ने कहा, अमेरिका इज़राइल के हालात पर लगातार बारीकी से नजर बनाए हुए है।
बाइडन ने बुधवार को कहा, हम इज़राइल में स्थिति की बहुत बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति और मैं तथा मेरी सुरक्षा टीम के अधिकतर सदस्यों ने आज सुबह फिर इज़राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। उन्होंने कहा, इस हमले ने सदियों तक यहूदी विरोधी भावना और यहूदी लोगों के खिलाफ नरसंहार की दर्दनाक यादों और जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। बाइडन ने यहूदी समुदाय के नेताओं से भेंट की और आतंकी हमलों पर इज़राइल के प्रति अपने अटूट समर्थन की पुष्टि की। बाइडन ने कहा, यह हमला पूरी तरह से क्रूर अभियान था। यहूदी लोगों के खिलाफ पूरी तरह से क्रूरता। और मैं इसे ‘यहूदी नरसंहार’ के बाद यहूदियों के लिए सबसे घातक दिन मानता हूं। मानव इतिहास के सबसे खराब अध्यायों में से एक।
व्हाइट हाउस में एकत्र यहूदी नेताओं से बाइडन ने कहा, मेरा आशय है कि चुप्पी भी मिलीभगत है। ऐसा वाकई है। मैं आपको बताना चाहता हूं, मुझे लगता है कि आपने पहले ही इसका पता लगा लिया है, कि मैं चुप रहने से इनकार करता हूं। मैं यह भी जानता हूं कि आप भी चुप रहने से इनकार करते हैं। बाइडन ने कहा, हमास जैसे आतंकी समूह दुनिया में न केवल आतंक बल्कि केवल बुराई लेकर आए, वह बुराई जो सबसे बदतर स्थिति को प्रतिध्वनि करती है, और कुछ मामलों में आईएस के सबसे भयानक अत्याचार के समान है या उससे भी अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड : एथनो बॉटनी एनवायरमेंटल स्टेबिलिटी पर गुमला में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
Next Post: इज़राइल ने लेबनान पर दनादन दागे गोले

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया