Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
shah

घुसपैठिए टीएमसी का वोट बैंक हैं, ममता बनर्जी इन घुसपैठियों से डरती हैं : शाह

Posted on May 6, 2024 By Chhavi Singh


अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घुसपैठिए टीएमसी का वोट बैंक हैं। ममता बनर्जी इन घुसपैठियों से डरती हैं। क्या दुर्गापुर अपने वोट बैंक की खातिर प्रभु राम का बहिष्कार करने वालों को चुनेगी? कभी नहीं! संदेशखाली में TMC नेताओं ने धर्म के आधार पर हमारी सैकड़ों बहनों पर अत्याचार किया। ममता दीदी संदेशखाली के अपराधियों को पकड़ने को तैयार नहीं थीं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जांच नहीं की, तो हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंपी। संदेशखाली में जिसने अत्याचार किया है, वो पाताल में भी छिप जाए, हम उसे ढूंढ कर जेल की सलाखों के पीछे डालेंगे। पश्चिम बंगाल में हमें 30 सीटों का आशीर्वाद दें, मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं और सुनिश्चित करें कि हम इस बार 400 के पार जाएं।

अमित शाह ने कहा कि संदेशखाली में टीएमसी नेताओं ने धर्म के आधार पर हमारी सैकड़ों बहनों पर अत्याचार किया। ममता दीदी, संदेशखाली के अपराधियों को पकड़ने को तैयार नहीं थीं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी जांच नहीं की, तो हाई कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी। ममता दीदी आपको शर्म आनी चाहिए, आप महिला मुख्यमंत्री हो और आपकी नाक के नीचे सैकड़ों माताओं-बहनों पर अत्याचार हुआ, लेकिन आपके पेट का पानी नहीं हिला। विपक्ष के पास भ्रष्टाचार का ट्रैक रिकॉर्ड है, जबकि मोदी जी के पूरे राजनीतिक जीवन में ऐसा एक भी दाग ​​नहीं है। टीएमसी पूरी तरह से ‘कट मनी’ संस्कृति में डूबी हुई है और घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाती है। ममता बनर्जी को अपनी गतिविधियों पर शर्म आनी चाहिए।


लेकिन दुर्गापुर वालों चुनाव आयोग ने सेंट्रल फोर्स लगाई हैं, ममता दीदी के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। खुलकर मतदान कीजिए। कम्युनिस्टों, टीएमसी और कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को 70 साल तक ‘संरक्षित’ रखा! इसने कश्मीर से आतंकवाद को पूरे देश में फैला दिया। लेकिन मोदी जी के सत्ता में आने के बाद, 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को ऐतिहासिक रूप से निरस्त कर दिया गया। विपक्ष को न तो लोगों की सुरक्षा की परवाह है और न ही देश की सुरक्षा की।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: “हमारी सरकार आने पर 50% आरक्षण की सीमा हटाएंगे, जितनी जरूरत उतना देंगे रिजर्वेशन” : राहुल गांधी
Next Post: SC पहुंचे हेमंत सोरेन, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया