Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
vote 1

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुानव : कांग्रेस के सत्ता बरकरार रखने की संभावना, BJP कर सकती है जोरदार वापसी

Posted on November 30, 2023 By Chhavi Singh

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुानव को लेकर एक्जिट पोल आ गए है। छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हैं। इन्हीं दोनों दलों के बीच मुख्य मुकाबला है। छत्तीसगढ़ राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जहां दो चरणों में मतदान हुआ। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को हुए। इस बार, मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि बीजेपी को 36-46 सीटें मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों को करीब 1-5 सीटें मिल सकती हैं।


इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में 42 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। वहीं, बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों को 17 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल का दावा है कि कांटे की टक्कर में बीजेपी 30-40 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस 46-56 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रख सकती है। जहां तक ​​वोट शेयर की बात है तो बीजेपी को 41 फीसदी और कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है, सत्तारूढ़ पार्टी को 41 से 53 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल करने का अनुमान है, वोट प्रतिशत 43% है। बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिल सकती है।

छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: पटना : शादी से लौट रहे तीन दोस्तों को कार ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर
Next Post: PM Modi ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- भारत में विकास दर बहुत सकारात्मक

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया