Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
pak

पाकिस्तान : आतंकवादियों के हमले में 11 लोगों की मौत

Posted on April 14, 2024 By Chhavi Singh

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के नुश्की जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में नौ यात्रियों सहित 11 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। आतंकियों ने बस रुकवाकर 9 यात्रियों का अपहरण कर लिया और बाद में उनके शव बरामद हुए। एक अन्य घटना में एक वाहन पर गोलीबारी की जिससे वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की ¨नदा की है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों सजा मिलेगी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने भी निदरेष यात्रियों की हत्या की ¨नदा की।
नुश्की के उपायुक्त हबीबुल्लाह मुसाखेल ने बताया कि शुक्रवार रात 12 से अधिक आतंकवादियों ने नुश्की से लगभग एक किलोमीटर दूर सुल्तान चढ़ाई के पहाड़ी पर क्वेटा-नुश्की-ताफ्तान एन -40 राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। एक वाहन के नहीं रुकने पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण वाहन का टायर फट गया और पलट गया, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई। नुशकी पुलिस केअधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने क्वेटा से ताफ्तान जा रही बस को भी रोक दिया और यात्रियों के सीएनआईसी की जांच की और नौ लोगों का अपहरण कर लिया । ये लोग पास पंजाब प्रांत के निवासी थे। नुश्की के थाना प्रभारी असद मेंगल ने कहा कि आतंकवादी अपहृत व्यक्तियों के साथ पास की पहाड़ियों की ओर भाग गए। बाद उन नौ लोगों के शव पुल के नीचे पाए गए। इन सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नुश्की के पुलिस अधीक्षक अल्लाह बख्श ने कहा कि मारे गए लोग मंडी बहाउद्दीन, वीराबाद और गुजरांवाला के थे। उन्होंने कहा कि ये मजदूर थे और क्वेटा से ताफ्तान के लिए बस में चढ़े थे। आतंकवादियों ने नुश्की फ्रंटियर कोर (एफसी) मिलिशिया के आयुध डिपो पर भी रॉकेट दागे, हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे सशस्त्र बलूच अलगाववादी संगठन का हाथ हो सकता है। हमलावरों को पकड़ने के लिए एफसी और अन्य सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की ¨नदा की है।
उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि अपराधियों और उनके मददगारों को वास्तविक सजा मिलेगी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने भी निदरेष याियों की हत्या की ¨नदा की और कहा कि अपराध में शामिल आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार निहत्थे और निदरेष नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाएगी और आतंकवाद के खतरे को खत्म करेगी। उन्होंने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका
Next Post: ईरान आज नहीं तो कल इस्रइल पर करेगा हमला : बाइडन

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया