Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|दिल्ली/NCR
kaniya

मनोज तिवारी ने मुझ पर कराया हमला : कन्हैया

Posted on May 19, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने शनिवार को दावा किया कि मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने उन पर हमला कराया है क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। न्यू उस्मानपुर इलाके में आप के कार्यालय के बाहर यह घटना उस समय हुई थी, जब वह स्थानीय पाषर्द छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद बाहर निकल रहे थे।
कुमार ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तिवारी पर अफवाहों और छेड़छाड़ की गई वीडियो के जरिए लोगों को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब से मुझे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है, वह (तिवारी) खुद के द्वारा किये गए कायरे को बताने के बजाय लगातार झूठ बोल रहे हैं और आम लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद के पास पिछले 10 वर्ष की उपलब्धियां दिखाने के लिए 10 परियोजनाएं भी नहीं हैं।
कुमार ने आरोप लगाया कि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं उन्हें यह विास होने लगा है कि शायद क्षेत्र की जनता उन्हें स्वीकार नहीं कर रही है। इसीलिए हम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों की ओर से जो सवाल उठा रहे हैं, उनका जवाब देने के बजाय वह इस तरह के हमले कर रहे हैं। उन पर हुए ‘हमले’ के बाद देशभर के लोगों ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से कहा कि वे उनकी चिंता न करें क्योंकि वह ‘ठीक’ हैं। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं और मैं सबसे गरीब। हमारे पास पैसा नहीं है, लेकिन हिम्मत है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेगी राजस्थान
Next Post: झारखंड : पलामू में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में चार गिरफ्तार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme