Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|खेल
cricket

महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच : भारत तीन रन से हारा, सीरीज भी गंवाई

Posted on December 31, 2023December 31, 2023 By Chhavi Singh

मुंबई। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा के पांच विकेट और बाद में रिचा घोष ने 96 रन की पारी के बावजूद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में काफी संघर्ष के बाद केवल तीन रन से हार गयी। मेहमान टीम ने अब 2-0 की बढ़त के साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने हालांकि आस्ट्रेलिया से एकमात्र टेस्ट पहली बार जीत लिया था। वनडे सीरीज का अंतिम मैच दो जवनरी को खेला जाएगा।
भारत को जीत के लिए 259 रन बनाने थे, लेकिन निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 255 रन ही बना सकी। भारत के लिए रिचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्ज जब तक क्रीज पर थी, जीत की संभावना बढ़ी हुई थी। लेकिन जेमिमा के 44 और रिचा के शतक से चूकने (96) के बाद हार का खतरा मंडराने लगा। निचले क्रम पर दीप्ति शर्मा ने नाबाद 24 रन बनाये लेकिन भारतीय टीम जीत के नजदीक पहुंचकर भी हार गयी। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पूरे समय संयम से प्रदर्शन किया।
इससे पहले भारत ने सात कैच छोड़े। मेजबान मेहमान टीम को आठ विकेट पर 258 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। दीप्ति ने सूखी और टर्न लेती पिच का पूरा फायदा उठाते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट चटकाये लेकिन उनकी शानदार गेंदबाजी मेजबान टीम के लचर क्षेत्ररक्षण के कारण फायदेमंद नहीं हो सकी।
दीप्ति ने एलिसे पैरी (50 रन), बेथ मूनी (10 रन), तहलिया मैकग्रा(24 रन), जॉर्जिया वारेहैम (22 रन) और अनाबेल सदरलैंड(23 रन) के विकेट लेकर अपने करियर में दूसरी बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया। आस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड ने भी सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। एलाना किंग का कैच एक बार दीप्ति और एक बार कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छोड़ा।
अलाना ने अंत में तीन छक्के जड़े और 17 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर आस्ट्रेलिया को 250 रन के पार पहुंचाने में मदद की। एक समय ऐसा लग रहा था कि आस्ट्रेलिया इस स्कोर तक नहीं पहुंच पायेगी।

खेल

Post navigation

Previous Post: झांकी पर अपनी और केजरीवाल की तस्वीर दिखाने के भाजपा के दावों को मुख्यमंत्री मान ने किया खारिज
Next Post: सूचना प्रसारण मंत्री ने किया वर्ष 2024 के कैलंडर का अनावरण

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme