Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|दिल्ली/NCR
sanjay singh

ये हादसा नहीं, हत्या है, दिल्ली में जलभराव पर राजनीति, गाजीपुर में मां-बेटे की डूबने से मौत पर बोले संजय सिंह

Posted on August 1, 2024August 1, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इसकी वजह से कुछ जगहों पर मौत की भी खबर है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया है। आप ने साफ तौर पर कहा कि केंद्र सरकार की DDA की लापरवाही की वजह से एक महिला और उनकी 2.5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया था। हमारे विधायकों और पार्षदों ने जमीन पर उतरकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ काम किया।


आप नेता ने कहा कि इस बीच मयूर विहार-3 में एक अत्यंत दुखद घटना हुई है और इस घटना पर BJP और उनके LG पूरी तरह से मौन हैं। इसके पीछे वजह यह है कि यहां केंद्र सरकार और LG की DDA की वजह से एक महिला और 2.5 साल की बच्ची की दुखद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बीजेपी की DDA की लापरवाही वजह से हुई है क्योंकि यहां एक नाला बनवाया जा रहा था और DDA ने इस निर्माण स्थल को ढका भी नहीं था और ना ही यहां कोई निशान लगाए थे। यह मौत नहीं बल्कि एक हत्या है।

उन्होंने कहा कि जहां BJP और उनके LG की जिम्मेदारी होती है, वहां ये लोग मौन साध लेते हैं। यह नहीं चलेगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार वहां गए और हर संभव प्रयास किए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर BJP के LG और उनकी DDA जिम्मेदार है। केंद्र सरकार को अपने LG को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तो देश की नई संसद ही लीक हो गई। संसद के बाहर पेपर लीक हो रहे हैं और अंदर संसद लीक हो रही है। पूरे देश में लीक हो रहे हैं। सड़कें टूट रही हैं। हाइवे पर गड्ढे हो रहे हैं। एयरपोर्ट की छतें गिर रही हैं।


कुलदीप कुमार ने कहा कि मुझे बड़े ही दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि BJP की DDA और प्रशासन की वजह से एक मां और बच्ची की मृत्यु हो गई। DDA यहां एक नाला का निर्माण करा रहा था लेकिन तमाम निर्देशों के बाद भी DDA ने इस नाले को नहीं ढका और यह दुखद हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि DDA बीजेपी के LG साहब के अंतर्गत आता है। इन्हीं LG साहब को जल बोर्ड समेत दिल्ली सरकार के काम में रोड़ा लगाने का शौक है। लेकिन जो विभाग सीधे तौर पर LG के अंतर्गत आते हैं, उस पर इनका रत्ती भर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि ये मृत्यु कोई हादसा नहीं बल्कि DDA और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुई हत्या है। BJP के LG साहब इन अधिकारियों को कब सजा देंगे और सस्पेंड करेंगे? इन अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: निकहत जरीन का मेडल जीतने का सपना टूटा, चीन की बॉक्सर से मिली एकतरफा रही हार
Next Post: Jharkhand Assembly: स्पीकर पर फेंके गए पेपर, हंगामे के बीच 18 विधायक हुए निलंबित

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme