Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 02 23 at 14.51.31

भभुआ प्रखंड में संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज जी की 149वीं जयंती मनाई गई

Posted on February 23, 2025February 23, 2025 By Chhavi Singh

अजय कुमार
लोकेशन (संचारटाइम्स.न्यूज)

रिक्वेसन क्लब भभुआ में संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की 149वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस जयंती कार्यक्रम में रजक समाज के लोग और समाज के कई महत्वपूर्ण नेता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में कामरेड अशोक बैठा जी ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर संत गाडगे महाराज जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कामरेड अशोक बैठा जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गाडगे महाराज जी ने समाज में शिक्षा और साफ-सफाई के महत्व को उजागर किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग में इन संदेशों को फैलाया और लोगों को जागरूक किया।

बैठा जी ने कहा कि गाडगे महाराज जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया, यहां तक कि अपने पास जो भी था, उसे बेचकर बच्चों को पढ़ाने की बात कही। उनका मानना था कि यदि जरूरत पड़े तो फटे कपड़े पहन लो, लेकिन बच्चों को शिक्षा देना जरूरी है।

इस कार्यक्रम में बिहार राज्य के सचिव कामरेड अशोक बैठा जी, रजक समाज के अध्यक्ष जगधर प्रसाद, हाशिम खान जी, सत्यार्थी जी, संजय कुमार जी, संचालन कर्ता हरिनाथ जी, रविंद्र मौर्या, सोनू मौर्या, अजय सिंह, समिम खान और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

संत गाडगे महाराज जी की जयंती को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया और समाज में सुधार के लिए अपने योगदान को जारी रखने की बात की।

बिहार

Post navigation

Previous Post: डेहरी में 10 पीडीएस डीलरों के लाइसेंस रद्द, नि:शुल्क राशन वितरण में अनियमितता
Next Post: संवरेगा हसन शाह सूरी का मकबरा अब पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण केंद्र

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया