Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
ram narayan bhardwaj

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज बेटे के साथ भाजपा में शामिल

Posted on November 11, 2024November 11, 2024 By Chhavi Singh

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया की उपस्थिति में यह Joining Ceremony आयोजित की गई

ST.News Desk : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। बांकनेर से AAP के पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज अपने बेटे प्रदीप भारद्वाज के साथ आज दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया की उपस्थिति में यह Joining Ceremony आयोजित की गई।

वीरेंद्र सचदेवा ने इस अवसर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राम नारायण भारद्वाज 2017-2022 के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बांकनेर वार्ड से AAP के पार्षद थे और इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। सचदेवा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने से बाहरी दिल्ली में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है, और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी।

सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने ना केवल दिल्लीवासियों को, बल्कि अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धोखा दिया है। उन्होंने कहा, “राम नारायण भारद्वाज जी ने मुझे बताया कि केजरीवाल की पार्टी में सिर्फ एक आदमी की हुकूमत चलती है, और वह है अरविंद केजरीवाल। वहाँ किसी को बोलने का अधिकार नहीं, सिर्फ सुनने का होता है। जनता की सेवा करने के बजाय, केजरीवाल और उनके विधायक अपने अधिनायकवादी रुख से दबाव डालते हैं। यही कारण है कि भारद्वाज ने अपने बेटे और सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।”

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पटका पहनाकर राम नारायण भारद्वाज को पार्टी में स्वागत किया और कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है, और यही कारण है कि लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।”

यह घटनाक्रम दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए एक राजनीतिक झटका साबित हो सकता है, क्योंकि यह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक लाभ है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: झारखंड की राष्ट्रवादी और सुशासनप्रिय जनता हर बूथ पर ‘कमल’ खिलाने के लिए तैयार : योगी आदित्यनाथ
Next Post: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी के नारों पर पलटवार किया, कहा- ‘देश को तोड़ने नहीं देंगे’

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया