Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
WhatsApp Image 2026 01 06 at 11.46.50 AM

धनबाद मंडल में लोको पायलटों के लिए वर्चुअल लर्निंग वेबसाइट का विमोचन

Posted on January 6, 2026January 6, 2026 By Chhavi Singh

मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने किया सुगम रेल परिचालन हेतु विशेष वेबसाइट का ऑनलाइन शुभारंभ

ST.News Desk
New Delhi :
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दिनांक 05 जनवरी 2026 को एक विशेष वर्चुअल लर्निंग एवं रोड रिसोर्स वेबसाइट का ऑनलाइन विमोचन किया गया। इस वेबसाइट का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 01 06 at 11.46.50 AM 1

यह वेबसाइट धनबाद मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेल सेक्शनों की रोड लर्निंग जानकारी, सिग्नल लोकेशन, क्रिटिकल लोकेशंस तथा अन्य आवश्यक तकनीकी सूचनाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को ड्यूटी से पूर्व मार्ग की भौगोलिक एवं तकनीकी स्थितियों की समुचित जानकारी देना है, जिससे परिचालन की सुरक्षा एवं दक्षता में वृद्धि हो सके।

Screenshot 2026 01 06 133618

इस महत्त्वपूर्ण वेबसाइट का निर्माण एवं संरक्षण श्री रजत कुमार सिंह, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), धनबाद के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से किया गया है। यह प्लेटफॉर्म लोको पायलटों के लिए एक प्रभावी वर्चुअल लर्निंग टूल के रूप में विकसित किया गया है।

वेबसाइट में वर्चुअल एलआर रिसोर्स, क्रिटिकल लोकेशंस, आगामी रेल रूट की स्थितियों की जानकारी (जैसे ग्रेडिएंट, सेक्शनल विशेषताएं), ट्रबलशूटिंग डायरेक्टरी (DSD), सेफ्टी अवार्ड्स, सिग्नल लोकेशन, जनरल रूल्स फॉर लोको पायलट्स तथा टेक्निकल कैलेंडर जैसी उपयोगी सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके माध्यम से लोको पायलट अग्रिम रूप से मार्ग संबंधी अध्ययन कर सकते हैं, जिससे परिचालन के दौरान संभावित जोखिमों को कम किया जा सके।

इस अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं 92 मुख्य लोको निरीक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से रेल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

यह वेबसाइट न केवल लोको पायलटों के प्रशिक्षण में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि धनबाद मंडल में सुरक्षित एवं कुशल रेल परिचालन को नई दिशा प्रदान करेगी।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अमेरिका ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को किया गिरफ्तार, नारको-टेररिज्म के गंभीर आरोप
Next Post: आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 3 करोड़ नाम कटने से सियासी हलचल तेज

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया