Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
mamta banarji

कोलकाता में IPAC दफ्तर पर ED की रेड, ममता बनर्जी बोलीं-गृहमंत्री के इशारे पर हो रही कार्रवाई

Posted on January 8, 2026January 8, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk
कोलकाता | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कोयला घोटाले से जुड़े मामले में कोलकाता स्थित पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म IPAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के दफ्तर पर छापेमारी की। इस दौरान IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर भी ED की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

छापेमारी की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद IPAC के दफ्तर पहुंच गईं। IPAC, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए रणनीतिक सलाह देने का काम करती है।

ममता का आरोप— गृहमंत्री के इशारे पर कार्रवाई

ED की रेड के दौरान ममता बनर्जी IPAC के दफ्तर से कुछ फाइलें हाथ में लेकर बाहर आती दिखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर की जा रही है।
ममता बनर्जी ने कहा, “क्या ED और गृहमंत्री का काम राजनीतिक दलों की हार्ड डिस्क और मतदाताओं की सूची जब्त करना है? यह सब जानबूझकर हमें परेशान करने के लिए किया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई गृहमंत्री के इशारे पर हो रही है।”

TMC के दस्तावेज जब्त करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ED ने तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
उन्होंने कहा,“ED मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज उठाकर ले जा रही है। अगर मैं भाजपा के पार्टी कार्यालय पर छापा डलवाऊं तो क्या होगा? वे SIR के ज़रिए पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम हटवा रहे हैं। चुनाव के नाम पर मेरी पार्टी से जुड़ी हर जानकारी इकट्ठा की जा रही है।”

बीजेपी का पलटवार

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।
शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के काम में बाधा डाल रही हैं। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी संविधान का उल्लंघन कर रही हैं। वह केंद्रीय एजेंसियों के काम में दखल दे रही हैं। अगर मुख्यमंत्री आवास पर छापा पड़े, तो 100 करोड़ रुपये मिलेंगे।”

ममता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि IPAC के दफ्तर में वोटर लिस्ट मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा, “IPAC कोई पार्टी कार्यालय नहीं है। वहां वोटर लिस्ट क्यों मिली? ममता बनर्जी ने जांच में बाधा डाली है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे कहीं भी छापेमारी करवा लें।”

ED की इस कार्रवाई और उस पर ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर केंद्र बनाम राज्य की टकराव की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Vitamin B12 Deficiency: शाकाहारी भी दूर कर सकते हैं विटामिन B12 की कमी, जानें सही सोर्स और लक्षण
Next Post: रूस से तेल खरीदने वालों पर अमेरिका का सख्त रुख, ट्रंप ने बिल को दी मंजूरी; भारत-चीन पर 500% तक टैरिफ का खतरा

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर
  • Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2500 लापता; बहकर आया बैंक लॉकर तो मची नकदी की लूट, 29 गिरफ्तार
  • Nepal Flood ने बदली तस्वीर, बिजली से लेकर भारत-चीन रिश्तों तक उठे बड़े सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया