भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने सोमवार को देश की कई नामचीन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur को पद्म श्री अवॉर्ड प्रदान किया गया। खेल जगत से कई अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया
ST.News Desk
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2026 को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। पहले चरण में 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया, जबकि बाकी विजेताओं को दूसरे चरण में पुरस्कार दिए जाएंगे।
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास
Harmanpreet Kaur को यह सम्मान उनके शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन कप्तानी के लिए दिया गया है। साल 2025 उनके करियर का सबसे यादगार साल साबित हुआ, जब उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने घरेलू सरजमीं पर महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था।
इस जीत के बाद महिला क्रिकेट को देशभर में नई पहचान मिली और हरमनप्रीत की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना हुई।
इन खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान
पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Rohit Sharma का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट Praveen Kumar, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर Savita Punia, अनुभवी कोच Baldev Singh, K. Pazhanivel और Bhagwandas Rayakwar को भी पद्म श्री सम्मान दिया गया है।
वहीं Vladimir Mestvirishvili को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। टेनिस जगत के दिग्गज Vijay Amritraj को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
रोहित शर्मा को दूसरे चरण में मिलेगा सम्मान
फैंस को उम्मीद थी कि Rohit Sharma भी 25 मई को आयोजित समारोह में शामिल होंगे, लेकिन पहले चरण में सम्मानित किए गए विजेताओं की सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। अब उन्हें दूसरे चरण में आयोजित होने वाले समारोह में पद्म श्री अवॉर्ड दिया जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
आमतौर पर जो विजेता किसी कारणवश पहले समारोह में शामिल नहीं हो पाते, उन्हें दूसरे चरण में सम्मानित किया जाता है।

