Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
AIUDF

सभी मुसलमानों से अपील, 20 से 25 जनवरी के दौरान घर में ही रहें : AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल

Posted on January 7, 2024 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अंतिम स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी बीच विपक्षी पार्टियां राम मंदिर निर्माण को लेकर कई तरह की बयानबाजी कर रहे है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने बड़ा बयान दिया है।
लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने शनिवार को सभी मुसलमानों से अपील की है कि वो 20 से 25 जनवरी के दौरान घर में ही रहें। वो सिर्फ मुसलमानों से ये अपील कर ही नहीं रूके बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहने की जरुरत है। पूरी दुनिया राम जन्मभूमि में रामलला की मूर्ति स्थापित होते देखेगी। लाखों लोग बसों, ट्रेनों, हवाई जहाज आदि से यात्रा करेंगे। हमें शांति बनाए रखनी होगी। अजमल ने असम के बारपेटा में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही है।

उन्होंने कहा कि 20 से 25 जनवरी के बीच हमें यात्रा करने से बचना चाहिए और घर पर रहना चाहिए। भाजपा मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। यह हमारे जीवन, आस्था, मस्जिदों, इस्लामी कानूनों और हमारे अज़ान की दुश्मन है। इस बीच, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ने एआईयूडीएफ प्रमुख पर पलटवार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विश्वास’ के ‘मंत्र’ पर काम करती है। अयोध्या भूमि विवाद मामले में एक पूर्व वादी इकबाल अंसारी को राम मंदिर के ‘प्रतिष्ठा समारोह’ में आमंत्रित किया गया है, और वह प्रार्थना में भी भाग लेंगे। बदरुद्दीन अजमल और औवेसी जैसे लोग समाज में नफरत फैलाते हैं। जबकि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।

गौरतलब है कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वैदिक अनुष्ठान मुख्य कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले ही शुरु होंगे। इन वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत 16 जनवरी से हो जाएगी। वाराणसी एक पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान 22 जनवरी को करेंगे। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जैसे-जैसे मंदिर के अभिषेक की उलटी गिनती जारी है, लोगों के बीच प्रत्याशा और उत्साह स्पष्ट है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम ने काफी ध्यान आकर्षित किया है, भारत और विदेश से कई वीवीआईपी मेहमानों को अयोध्या में इस शुभ अवसर में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: राम मंदिर : हनुमान गढ़ी के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है रामलला की पूजा
Next Post: खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास भारत जैसा भरोसेमंद दोस्त है : शेख हसीना

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme