crossorigin="anonymous"> वाराणसी के शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में फंसे 15 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए - Sanchar Times

वाराणसी के शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में फंसे 15 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए

Spread the love

वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान के दौरान 15 तीर्थयात्री अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

ST.News Desk

वाराणसी: शिवाला घाट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब स्नान कर रहे करीब 15 तीर्थयात्री अचानक गहरे पानी में चले गए। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र की है, जहां कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीर्थयात्री गंगा में स्नान कर रहे थे तभी अचानक पानी की गहराई बढ़ने से कई लोग संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग डूबते हुए श्रद्धालुओं को बचाने के लिए जुटे हुए हैं। वीडियो में आवाजें सुनाई देती हैं—“पकड़, पकड़” और “संभल के”—जो मौके की गंभीरता को दर्शाती हैं।

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक व्यक्ति नाव से छलांग लगाकर पानी में कूदता है और डूब रहे लोगों को बचाने में मदद करता है। वहीं कुछ लोग लंबे बांस के सहारे पानी में फंसे तीर्थयात्रियों तक पहुंचते हैं और उन्हें बाहर निकालते हैं।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से सभी 15 तीर्थयात्री सुरक्षित बचा लिए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *