Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2026 09 24 at 6.55.00 PM

35 घंटे बाद जन सुराज का अनशन समाप्त

Posted on September 24, 2026September 24, 2026 By Chhavi Singh No Comments on 35 घंटे बाद जन सुराज का अनशन समाप्त
अमरजीत यादव की संदिग्ध मौत को लेकर पांच सूत्री मांगें, जिला प्रशासन ने न्यायिक जांच का भरोसा दिया

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ

सासाराम। तिलौथू प्रखंड के रामडीहरा निवासी अमरजीत यादव की पुलिस और जेल अभिरक्षा में हुई संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह यादव ने करीब 35 घंटे बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया।

जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले को लेकर पांच सूत्री मांगें रखीं। इनमें प्राथमिकी दर्ज करने, दोषी पुलिस एवं जेल अधिकारियों को निलंबित करने, न्यायिक जांच कराने, मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल थी।

WhatsApp Image 2026 09 24 at 6.55.00 PM 1

प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने पूरे मामले में न्यायिक जांच कराने तथा प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद जन सुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष तुराब नियाजी ने अनशनकारी बलजीत यादव को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।

न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात

जन सुराज नेता तुराब नियाजी ने कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मामले में उत्पाद विभाग, जेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों और अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस अवसर पर अशोक भारती, अतेंद्र सिंह, अधिवक्ता आशुतोष कुमार चौबे, संजय पांडे, बिट्टू यादव, अर्चना पटेश्वरी, बिंदेश्वर शर्मा समेत कई जन सुराज कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिहार Tags:अमरजीत यादव, जन सुराज, जिला प्रशासन, तिलौथू, तुराब नियाजी, बलजीत यादव, रोहतास, सासाराम

Post navigation

Previous Post: बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • 35 घंटे बाद जन सुराज का अनशन समाप्त
  • बारिश से बदला मौसम का मिजाज
  • दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • स्मार्ट क्लास में जातिसूचक गाने पर बच्चे नाचते दिखे
  • गाजियाबाद : मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हुई किशोरी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया