महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए केंद्र से अनुरोध करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया
86 साल की उम्र में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सुबह दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) ले जाया गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सफेद फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए लाया गया, और लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30…
