Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
yogi ji

गोरखपुर महोत्सव में सीएम योगी का संदेश : बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखें, साइबर ठगी से रहें सतर्क

Posted on January 13, 2026January 13, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर महोत्सव में शिरकत की और इस दौरान सामाजिक, सुरक्षा और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। सीएम योगी ने खास तौर पर बच्चों में बढ़ते मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए अभिभावकों से अपील की कि छोटे-छोटे बच्चों को स्मार्टफोन न पकड़ाएं, क्योंकि इससे वे डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ने-लिखने और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाइक या कार चलाते समय मोबाइल फोन साइलेंट मोड में रखें और कान में ईयरफोन लगाकर वाहन न चलाएं। सीएम योगी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज एक बड़ी चुनौती हैं। अच्छी सड़कें इसलिए बनाई जाती हैं ताकि लोग सुरक्षित और जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचें, न कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए।

साइबर अपराध को लेकर चेतावनी

सीएम योगी ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब लोग शॉर्टकट के जरिए जल्दी मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं, तभी वे ठगों के झांसे में फंस जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि खुद सतर्क रहा जाए और किसी भी लालच में न आएं।

विपक्ष पर साधा निशाना

गोरखपुर महोत्सव के मंच से सीएम योगी ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामगढ़ ताल, जिसे कभी अपराधियों का गढ़ माना जाता था, आज पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब गोरखपुर की उपेक्षा नहीं होती, यह बदलाव का प्रमाण है।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार बनने के बाद इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी को दो साल में समाप्त कर दिया गया और प्रदेश को माफिया मुक्त और दंगामुक्त बनाया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है, जहां बेटियां बिना डर के स्कूल और बाजार जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि अगर कोई गुंडा साहस करता है तो “अगले चौराहे पर उसे यमराज मिल जाएगा।”

गोरखपुर के विकास की गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले सबसे ज्यादा शिकायतें राशन वितरण को लेकर आती थीं, लेकिन तकनीक के इस्तेमाल से इस समस्या को दूर किया गया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले का गोरखपुर और आज का गोरखपुर देखें तो जमीन-आसमान का फर्क नजर आता है।

उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर उपेक्षित और असुरक्षित था, जहां गुंडागर्दी, गुंडा टैक्स, बिजली की कमी और बीमारियों का बोलबाला था। माफिया राज के कारण व्यापारी, महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, नौजवानों को पलायन करना पड़ता था। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज और लखनऊ में भी ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। पहले सूर्यास्त के बाद लोग घर से निकलने में डरते थे, लेकिन अब प्रदेश में सुरक्षा और विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ उत्तर प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गिग वर्कर्स को राहत: 10 मिनट डिलीवरी की समय-सीमा पर लगी रोक, श्रम मंत्री के दखल के बाद कंपनियों का बड़ा फैसला
Next Post: तेज प्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू यादव, सियासी गलियारों में रिश्तों की सुलह पर चर्चा तेज

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया