Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 14 203733

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर बिक्रमगंज पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Posted on May 14, 2025May 14, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, सासाराम रोहतास ब्यूरो

रोहतास जिले के बिक्रमगंज क्षेत्र में मई महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने आज संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। नेताओं ने घोषियां और गोडारी इलाके में कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया, जिनमें से घोषियां को संभावित मुख्य स्थल माना जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से बिक्रमगंज पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, यातायात प्रबंधन और जनसभा की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: शादी से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, टमाटर लदी पिकअप की टक्कर बनी कारण
Next Post: वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 20 मई को

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया