crossorigin="anonymous"> राष्ट्रगान के दौरान प्रोटोकाल का उल्लंघन पर महागठबंधन ने नीतीश कुमार का फूंका पुतला - Sanchar Times

राष्ट्रगान के दौरान प्रोटोकाल का उल्लंघन पर महागठबंधन ने नीतीश कुमार का फूंका पुतला

Spread the love

हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

सीएम नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के दौरान की गई हरकतों से उत्तेजित जिला राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में प्रदर्शन मार्च किया। राष्ट्रगान की महता को ठेस पहुंचाने वाले सीएम नीतीश कुमार ने पूरे प्रदेश को कलंकित करने का काम किया है। महागठबंधन के सभी दल राष्ट्रीय अपमान करने वालों के खिलाफ एक दिवसीय राज्यव्यापी जन आंदोलन कर(जिला मुख्यालय सासाराम के लोहिया चौक पर) उनके पुतला को जला कर अपना कड़ा विरोध जताया है।

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान व भारत की संविधान के साथ किसी तरह का कोई छेड़छाड़ या अपमान करने की किसी भी कवायद का पुरजोर विरोध करती रहेगी। मौके पर कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तार अंसारी, वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा, सुषमा पासवान व राजद राज्य परिषद के सदस्य सर्वजीत सिंह खालसा, राज किशोर यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष शिवंत कुशवाहा, छात्र नेता अभीजित यादव, मुखिया अशोक भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष रामनाथ राम, सोहराबुद्दीन, अश्वनी यादव, मोहम्मद समीर आलम, उमेश गुप्ता पूर्व वार्ड आयुक्त, रामरूप कुशवाहा, जिला महासचिव विजेता गुप्ता, तौकीर आलम, अरविंद यादव, सलाम बेग, मोहम्मद राजा, विजय कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, विद्यासागर यादव, आलोक पासवान, प्रभात रंजन, अरविंद चौहान, ओमजीत यादव ओम प्रकाश कुशवाहा, विनोद यादव व विमल कुमार सिंह समेत कई राजद नेता पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल थे।


Spread the love