Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Capture 26

सासाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम, प्रयागराज जाने वाले वाहनों का दबाव

Posted on February 22, 2025February 22, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम के राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। खासकर प्रयागराज जाने वाले और वहां से लौटने वाले दोनों लेन में गाड़ियों का भारी दबाव देखा जा रहा है, जिससे वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई है। सड़क पर गाड़ियां रेंगते हुए चल रही हैं और ट्रक तथा अन्य सवारी गाड़ियां घंटों जाम में फंसी हुई हैं।

सासाराम के ताराचंडी से लेकर शिवसागर टोल प्लाजा तक करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों को 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं। ट्रक चालक कहते हैं कि सड़कों पर गाड़ियों का अत्यधिक दबाव है, खासकर कुंभ मेला में प्रयागराज जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं। इस कारण सड़कों पर निजी वाहनों की अधिक संख्या के चलते जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है।

सासाराम के इस रास्ते पर जाम की समस्या अब और भी बढ़ गई है, क्योंकि महाकुंभ मेला समाप्त होने में सिर्फ चार दिन शेष हैं, और इसके बाद भी सड़क पर भीड़ कम होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

गोविंद कुमार यादव (ट्रक चालक):
“यह जाम हर साल होता है, लेकिन इस बार ज्यादा भीड़ है। कुंभ मेला के कारण गाड़ियों का दबाव बहुत बढ़ गया है। हम घंटों जाम में फंसे रहते हैं, यह सफर काफी मुश्किल हो गया है।”

बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, कैमूर जिला में चलाया गया अभियान
Next Post: सासाराम में 15 वर्षीय अमित कुमार की गोली मारकर हत्या, परिवार में गहरा शोक

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme