Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
WhatsApp Image 2025 07 12 at 19.00.03

रोहतास के उगहनी पहाड़ी जंगल में सिर कटी महिला-पुरुष के दो कंकाल मिलने से सनसनी

Posted on July 12, 2025July 12, 2025 By Chhavi Singh

डीएनए जांच के लिए पटना भेजा गया

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उगहनी पहाड़ी जंगल से महिला और पुरुष के सिर कटी दो कंकालों की बरामदगी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस रहस्यमय घटना के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। कंकालों की सत्यापित पहचान, डीएनए जांच और पोस्टमार्टम के लिए इन्हें पटना भेजा गया है।

Capture 15

इस बात की पुष्टि करते हुए जिला सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि कंकालों को पहले सदर अस्पताल, सासाराम लाया गया था, जहां से पूरी प्रक्रिया के तहत पटना रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही चेनारी थाना पुलिस की ओर से की गई।

रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर तकनीकी जांच-पड़ताल की शुरुआत कर दी गई है

इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, और रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर तकनीकी जांच-पड़ताल की शुरुआत कर दी गई है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसने मामले को एक नई दिशा दी है। पुलिस ने जब बरामद मोबाइल से संपर्क किया तो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के ग्राम बार्थरा कला निवासी शिवकुमार बिंद से बातचीत हुई। उन्होंने दावा किया कि बरामद कंकाल उनके 25 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण बिंद और उसकी पत्नी हेवन्ता देवी के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि दंपति 28 जून को पुणे में काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, तभी से उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

हालांकि, महिला कंकाल की पहचान को लेकर कुछ असंतोष भी सामने आया है। महिला पक्ष के परिजनों ने संदेह जताया है और पुष्टि से इनकार किया है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस अभी भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, और फिलहाल यह तय नहीं हो सका है कि दोनों कंकाल एक ही दंपति के हैं या किसी अन्य के। पुलिस की जांच टीम गठित कर दी गई है, जो हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं —
क्या यह हत्या है या आत्महत्या?
यदि हत्या है तो कब, क्यों और कैसे हुई?

उत्तर प्रदेश से निकले दंपति आखिर रोहतास के जंगल तक कैसे पहुंचे? फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी कैमरे के सामने कोई स्पष्ट बयान देने से बच रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। लेकिन यह मामला रोहतास पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बन गया है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास में 3.34 लाख पेंशनधारियों को DBT के जरिए ₹36.83 करोड़ की राशि का भुगतान, कार्यक्रम में मंत्री जयंत राज और डीएम मौजूद
Next Post: राधिका यादव हत्याकांड में नया मोड़: बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-“उस पर कई पाबंदियां थीं”

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme