Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Screenshot 2025 12 03 165457

ट्रैफिक में बाइक सवार दंपती का अनोखा अंदाज़ वायरल, पत्नी ने बनाया तंबाकू-सोशल मीडिया पर छाए मजेदार रिएक्शन

Posted on December 3, 2025December 3, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाहे मेट्रो और बस का सफर हो या रात को आराम का वक्त—लोग कुछ समय निकालकर सोशल मीडिया की ‘गलियों’ में जरूर घूम आते हैं। यही वजह है कि हर दिन ढेरों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

https://www.instagram.com/p/DRwy3OKgnrt/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

वायरल वीडियो ट्रैफिक में फंसी एक कार से रिकॉर्ड किया गया है। आगे एक बाइक खड़ी है, जिस पर एक पुरुष और उसके पीछे उसकी पत्नी बैठी है। वीडियो में दिखाई देता है कि महिला पीछे बैठकर तंबाकू (खैनी) तैयार कर रही है। जब वह उसे तैयार कर लेती है, तो अपना हाथ आगे बढ़ाती है और उसका पति उसी तंबाकू को आराम से मुंह में दबा लेता है।

यही अनोखा और चुटीला पल लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसके चलते वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jaihind__gy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी तरह से मजे ले रहे हैं। कुछ मजेदार कमेंट्स—

“36 के 36 गुण मिल रहे हैं।”

“मोमेंट है भाई, मोमेंट है।”

“खैनी: एक प्रेम कथा।”

“भाई ने 16 सोमवार का व्रत किया था।”

कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: MCD उपचुनाव में AAP की तीन सीटों पर जीत, केजरीवाल बोले-‘दिल्ली फिर लौट रही है सकारात्मक राजनीति की ओर’
Next Post: गिटार वाली ‘रॉकस्टार बहुरानी’ का वीडियो हुआ वायरल, घूंघट में गिटार बजाकर गाना गाती दिखीं-सोशल मीडिया पर छाया अनोखा अंदाज़

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया