Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
pm modi in

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे

Posted on September 17, 2024September 17, 2024 By Chhavi Singh

यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर 2024 के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कर रहे हैं। इस वर्ष क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के अमेरिकी अनुरोध के जवाब में, भारत ने 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने पर सहमति व्यक्त की है।

क्वाड शिखर सम्मेलन में नेता पिछले एक वर्ष में क्वाड द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष का एजेंडा निर्धारित करेंगे।

23 सितंबर को, प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे, जिसका विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। इस शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैश्विक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री इस दौरान कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

न्यूयॉर्क में रहते हुए, प्रधानमंत्री 22 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक समूह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वे एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य हितधारकों के साथ संवाद करने की भी उम्मीद है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सेक्स के दौरान केवल अपने बारे में सोचने, पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज करने से टूट सकती है अंतरंगता
Next Post: झारखंड चुनावों के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी, आक्रामक अभियान जारी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया