Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
dhurandhar

धुरंधर’ ने बदली रणवीर सिंह की किस्मत, 4000 करोड़ क्लब में एंट्री; ऋतिक-रणबीर को छोड़ा पीछे

Posted on January 7, 2026January 7, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ न सिर्फ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है, बल्कि उतार-चढ़ाव भरे दौर के बाद उन्हें एक बार फिर बॉलीवुड के टॉप सुपरस्टार्स की कतार में खड़ा कर दिया है। इस फिल्म की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता ने रणवीर को न केवल मौजूदा दौर के सितारों से आगे कर दिया है, बल्कि कई सीनियर एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर’ की बदौलत रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, जो अब तक ऋतिक रोशन भी हासिल नहीं कर पाए थे।

रणवीर सिंह 4000 करोड़ क्लब में शामिल

‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की लीड एक्टर के तौर पर 17वीं फिल्म थी और यह उनकी पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म के बाद रणवीर की सभी फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर करीब 4200 करोड़ रुपये (और लगातार बढ़ता हुआ) पहुंच गया है। इसके साथ ही रणवीर सिंह, तीनों खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के बाद 4000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले छठे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं।
खास बात यह है कि रणवीर का कुल कलेक्शन अब अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गजों से भी ज्यादा है, जिनकी कुल कमाई 3500 करोड़ रुपये के आसपास रही है।

रणवीर की 17 में से 9 फिल्में रहीं 100 करोड़ी

रणवीर सिंह अपने दौर के सबसे बैंकेबल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी 17 फिल्मों में से 9 फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जबकि 11 फिल्में हिट या सफल साबित हुई हैं। इनमें धुरंधर, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ दिल धड़कने दो और लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसी स्लीपर हिट फिल्में भी शामिल हैं।

रणबीर और ऋतिक से आगे निकले रणवीर

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तुलना लंबे समय से होती रही है, खासकर स्टार पावर और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर। ‘धुरंधर’ की सफलता के साथ रणवीर ने इस मुकाबले में फिलहाल बढ़त बना ली है। जहां रणवीर का कुल कलेक्शन 4200 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, वहीं रणबीर कपूर ‘एनिमल’ की सफलता के बाद लगभग 4000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचे थे।

हालांकि, रणबीर कपूर के पास आने वाली बड़ी फिल्में लव एंड वॉर और रामायण हैं, जिनके जरिए वे फिर से आगे निकल सकते हैं। वहीं रणवीर सिंह को उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ उन्हें इस रेस में बनाए रखेगी।
इन सबके बीच ऋतिक रोशन, जिनकी कुल बॉक्स ऑफिस कमाई करीब 3860 करोड़ रुपये है, फिलहाल अपने दोनों जूनियर सितारों से पीछे नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: आवारा कुत्तों पर सख्त रुख: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-पहले पीड़ित, फिर डॉग लवर्स; राजस्थान हाईकोर्ट के दो जज हादसे का शिकार
Next Post: Vitamin B12 Deficiency: शाकाहारी भी दूर कर सकते हैं विटामिन B12 की कमी, जानें सही सोर्स और लक्षण

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर
  • Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2500 लापता; बहकर आया बैंक लॉकर तो मची नकदी की लूट, 29 गिरफ्तार
  • Nepal Flood ने बदली तस्वीर, बिजली से लेकर भारत-चीन रिश्तों तक उठे बड़े सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया