crossorigin="anonymous"> कैप्टन Praveen Davar के नेतृत्व में कांग्रेस विचार विभाग को मिलेगी नई मजबूती : मनोज सिंह - Sanchar Times

कैप्टन Praveen Davar के नेतृत्व में कांग्रेस विचार विभाग को मिलेगी नई मजबूती : मनोज सिंह

Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के विचार विभाग का चेयरपर्सन कैप्टन प्रवीण डावर को नियुक्त किए जाने पर सासाराम सहित पूरे विचार विभाग परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं

ST.News Desk

मनोज सिंह, नेशनल कोऑर्डिनेटर, विचार विभाग, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कैप्टन प्रवीण डावर को AICC विचार विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन डावर एक अनुभवी, संघर्षशील और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेता हैं, जिनका लंबा राजनीतिक और सामाजिक अनुभव कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को नई मजबूती देगा।

मनोज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जब लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगातार हमले हो रहे हैं, ऐसे में विचार विभाग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कैप्टन डावर के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचेगी तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कैप्टन डावर का नेतृत्व विचार विभाग को नई दिशा, नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

मनोज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे, के. सी. वेणुगोपाल, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक समर्पित और अनुभवी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की लड़ाई लड़ती रही है और विचार विभाग इस वैचारिक संघर्ष को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंत में सासाराम, बिहार सहित पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विचार विभाग परिवार की ओर से कैप्टन प्रवीण डावर को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *