crossorigin="anonymous"> पश्चिम बंगाल : फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, देबांग्शु पांडा ने दर्ज की ऐतिहासिक बढ़त - Sanchar Times

पश्चिम बंगाल : फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, देबांग्शु पांडा ने दर्ज की ऐतिहासिक बढ़त

Spread the love

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने शानदार जीत हासिल की है। जीत के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने फलता की जनता का आभार जताते हुए विकास के जरिए जनता का कर्ज चुकाने की बात कही

ST.News Desk

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

जीत के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है और सरकार विकास कार्यों के जरिए इस भरोसे का कर्ज चुकाएगी।

चुनाव परिणामों के अनुसार बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को कुल 1 लाख 49 हजार 666 वोट मिले। वहीं सीपीआई(एम) के उम्मीदवार शंभु नाथ कुर्मी को 40 हजार 645 वोट प्राप्त हुए। इस मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार ने 1 लाख 9 हजार 21 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

फलता सीट पर मिली इस बड़ी जीत को बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।


Spread the love