Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 03 27 at 19.44.19

जमीन खाली करने को लेकर रेलवे ने पीएचईडी को भेजा नोटिस, शहर में गहरा सकता है पेयजल संकट

Posted on March 27, 2025March 27, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

रेलवे स्टेशन सासाराम के दक्षिण एवं पुरानी जीटी रोड के उत्तर दिशा में रेलवे की भूमि पर कई दशकों से चल रहे लोक स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों को खाली करने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुगलसराय स्थित डीआरएम कार्यालय ने एक नोटिस भेजा है। रेलवे द्वारा भेजी गई नोटिस ने पीएचईडी विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है और शहर वासियों को भी अब पेयजल संकट का डर सताने लगा है। पीएचईडी विभाग को भेजे गए नोटिस में रेलवे ने कहा है कि रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर लोक स्वास्थ्य विभाग, सासाराम के कई कार्यालय संचालित हो रहे हैं। रेलवे ने कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है और पूछा है कि क्या विभाग आदेश में उल्लेखित अवधि के भीतर रेलवे परिसर को खाली कर सकती है?

पीएचईडी एवं रेलवे में एग्रीमेंट

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई दशक पूर्व रेलवे एवं पीएचईडी विभाग द्वारा पेयजल को लेकर एक एग्रीमेंट किया गया था। जिसके तहत रेलवे ने पेयजल उपलब्ध कराने के एवज में अपनी जमीन पीएचईडी विभाग को लीज पर सौंप दी थी, लेकिन अब यही भूमि रेलवे के विस्तारीकरण योजना में बाधक बन रही है, जिसको देखते हुए रेलवे ने अब पीएचईडी विभाग को नोटिस भेजकर परिसर को खाली करने का आदेश जारी किया है।

पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया

पूरे मामले में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि जमीन को खाली करने के लिए रेलवे के दो-तीन नोटिस प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के वरीय पदाधिकारीयों को पत्राचार कर समस्याओं से अवगत कराया गया है और रोहतास जिलाधिकारी को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

शहर में गहरा सकता है पेयजल संकट

वहीं रेलवे के इस नोटिस ने पीएचईडी के साथ-साथ शहर वासियों के समक्ष भी एक बड़ी समस्या उत्पन्न कर दी है। बता दें कि लगभग 6 दशकों से रेलवे की इस भूमि पर लोक स्वास्थ्य विभाग के कुल चार कार्यालय संचालित हो रहे हैं। रेलवे की भूमि पर संप हाउस समेत जल मीनार व विभागीय कर्मियों के आवास बने हुए हैं। साथ हीं उक्त परिसर से हीं सासाराम शहर में पेयजल आपूर्ति कार्य पूरी तरह से नियंत्रित होता है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर रेलवे अपनी भूमि को खाली कराता है तो शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है। हालांकि अब देखना होगा कि रेलवे की नोटिस के बाद पीएचईडी विभाग क्या कुछ कदम उठाती है और रेलवे को अपनी भूमि खाली कराने में कितना वक्त लगता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: कन्हैया कुमार का आरोप: बिहार के जल संसाधनों को निशाना बना रहे उद्योगपति, भाजपा पर हमला
Next Post: सासाराम : बाल अपराधों पर ‘पैरवी’ द्वारा सेमिनार का आयोजन

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया