Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
sc

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, डॉग बाइट से चोट या मौत पर अधिकारियों और डॉग फीडर्स की होगी जिम्मेदारी

Posted on January 13, 2026January 13, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों और डॉग बाइट की घटनाओं पर मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संकेत दिए कि कुत्तों के काटने से होने वाली हर चोट या मौत के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में राज्य सरकारों को भारी मुआवजा देना पड़ सकता है, वहीं कुत्तों को पालने-पोसने वाले और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों की भी जवाबदेही तय होगी।

आवारा कुत्तों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा,
“क्या भावनाएं सिर्फ कुत्तों के लिए हैं, इंसानों के लिए नहीं?”
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों, खासकर बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

7 नवंबर का आदेश पूरी तरह वैधानिक

सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट अरविंद दातार ने कोर्ट के सामने दलील रखते हुए कहा कि 7 नवंबर को दिया गया आदेश पूरी तरह वैधानिक और कानून के अनुरूप है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 7 नवंबर को शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों जैसे संवेदनशील इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाने और उन्हें निर्धारित डॉग शेल्टर में भेजने का निर्देश दिया था।
दातार ने कहा कि इस मामले में किसी नई विशेषज्ञ समिति की आवश्यकता नहीं है और ABC (एनिमल बर्थ कंट्रोल) नियम 60 से अधिक केंद्रीय और राज्य कानूनों के खिलाफ हैं। उन्होंने वन्यजीव क्षेत्रों में आवारा कुत्तों से पैदा हो रहे खतरों की ओर भी कोर्ट का ध्यान दिलाया।

‘अगर कुत्ते किसी बच्चे को मार दें तो जिम्मेदार कौन?’

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कई अहम और कड़े सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा कि
“अगर आवारा कुत्ते किसी 9 साल के बच्चे की जान ले लेते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?”
अदालत ने कहा कि डॉग बाइट से मौत या गंभीर चोट के मामलों में राज्य की जिम्मेदारी बनती है और ऐसे मामलों में मुआवजा दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हर डॉग बाइट की घटना में जवाबदेही तय की जा सकती है।

डॉग फीडर्स और संगठनों पर भी सवाल

कोर्ट ने कुत्तों को खाना खिलाने वाले समूहों और संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। अदालत ने पूछा कि जब कुत्तों को संगठित रूप से पाला-पोसा जा रहा है और उसी दौरान वे किसी की जान ले लेते हैं, तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या अदालत को “आंखें बंद करके” ऐसी घटनाएं होते रहने देनी चाहिए?

सख्त रुख के संकेत

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ संकेत दिए कि आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं पर अब सख्ती बरती जाएगी। कोर्ट ने सवाल किया कि आवारा कुत्तों को खुलेआम घूमने और लोगों के लिए खतरा बनने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से डॉग बाइट और उससे होने वाली मौतों की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Shreyas Iyer Record: दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका, 34 रन बनाते ही टूटेगा शिखर धवन का रिकॉर्ड
Next Post: गिग वर्कर्स को राहत: 10 मिनट डिलीवरी की समय-सीमा पर लगी रोक, श्रम मंत्री के दखल के बाद कंपनियों का बड़ा फैसला

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया