Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
accident 1

UP : दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत

Posted on December 7, 2024December 7, 2024 By Chhavi Singh

एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे

गोरखपुर। दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इन मोटरसाइकिल की टक्कर से बचने की कोशिश में एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ट्रक में जा घुसा। पुलिस ने बताया कि मोहद्दीपुर बिजलीघर के पास शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहद्दीपुर बिजली कॉलोनी निवासी विक्रांत (35) अपनी पत्नी निकिता (30), बेटे अंगद (पांच) और बेटी लाडो (एक) और परी के साथ जटेपुर उत्तरी में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जब वह नहर मार्ग की ओर मुड़े तो उनकी मोटरसाइकिल कुंद्राघाट की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल की टक्कर से बचने के प्रयास में तीसरा मोटरसाइकिल सवार एक ट्रक में जा घुसा। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां विक्रांत और उनकी बेटियों, रुस्तमपुर निवासी मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी सूरज (28) को मृत घोषित कर दिया गया। मोनू और सूरज दोनों एक अन्य समारोह से लौट रहे थे। निकिता, अंगद और चिन्मयानंद मिश्रा की हालत गंभीर है और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

मिश्रा तीसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोगों में से है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर घटनास्थल पर तथा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। विक्रांत के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने उसे समारोह के बाद वहीं रुकने के लिए कहा था, लेकिन उसने घर लौटने का फैसला किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: मुझे विश्वास है कि जिस आदमी की पहचान ‘लाडली’ से है, वह अब किसानों का ‘लाडला’ बनेगा
Next Post: व्यापारी की मौत मामले में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल , केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती अपराध दर पर गृह मंत्रालय की आलोचना की

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया