Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 01 16 at 18.53.41 1

एसटीएफ और रोहतास पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में अंतरराज्यीय लॉटरी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Posted on January 17, 2025January 17, 2025 By Chhavi Singh

45 करोड़ की लॉटरी और लाखों की मशीनें बरामद

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने तीन दिनों तक चली छापेमारी के बाद एक बड़े अंतरराज्यीय लॉटरी गिरोह का पर्दाफाश किया। शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश और रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने मिडिया से साझा करते हुए बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित एक राइस मिल में यह लॉटरी का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था।

इस फैक्ट्री से करीब 45 करोड़ रुपये की लॉटरी और 4 करोड़ रुपये से अधिक की लॉटरी तैयार करने वाली मशीनें बरामद की गईं। इस कारोबार में करीब 150 मजदूर कार्यरत थे। बताया गया कि यह उच्च तकनीकी तरीके से चल रहा था, जिसमें मजदूरों से लेकर इंजीनियर तक राइस मिल की चारदीवारी के अंदर ही रहते थे, जहां भोजन, पानी, नाश्ता, दवा और मशीन मरम्मत की सभी व्यवस्थाएं मौजूद थीं।

एसपी रौशन कुमार के अनुसार, यह लॉटरी कारोबार बिहार, झारखंड, और नागालैंड सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। गिरोह का सरगना पवन झुनझुनवाला है, जो पहले भी लॉटरी के मामलों में कई बार गिरफ्तार हो चुका है। इस गिरोह ने 2024 में इस राइस मिल में कारोबार शुरू किया था, जबकि पहले झारखंड के धनबाद में यह धंधा संचालित हो रहा था।

वर्तमान में इस मामले की गहन जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईडी) और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है। डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, और अवैध संपत्ति को नए कानून के तहत जप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, इस मामले में एसआईटी टीम भी गठित की गई है, जिसका नेतृत्व डीएसपी कर रहे हैं और निगरानी एसपी रौशन कुमार करेंगे।

यह मामला जिले में अब तक का सबसे बड़ा लॉटरी माफिया का भंडाफोड़ माना जा रहा है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: दिल्ली गाज़ीपुर चौक पर स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त
Next Post: सासाराम में मेयर-उपमेयर विवाद ने पकड़ी गर्मी, सड़क पर पोस्टर वार से बढ़ी तकरार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
  • us-iran war : ट्रंप का ईरान पर बड़ा आर्थिक हमला
  • Aamrapali Dubey-Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में निजी सवाल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, एंकर को दी हिदायत
  • Cabinet Decision : रेल-सड़क परियोजनाओं पर 13,041 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
  • IND vs SL 1st Test: मानव सुथार के 10 विकेट, भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया