Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
vijay

बहुमत से 10 कदम दूर विजय, सरकार बनाने को तेज हुई जोड़तोड़ की राजनीतितमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, राज्यपाल ने मांगा समर्थन का भरोसा

Posted on May 7, 2026May 7, 2026 By Chhavi Singh

तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त हलचल मची हुई है। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेट्री कझगम) बहुमत के जादुई आंकड़े से अभी भी दूर है। 108 सीटें जीतने के बावजूद सरकार गठन का रास्ता आसान नहीं दिख रहा। इसी वजह से अभिनेता से नेता बने विजय अब समर्थन जुटाने की बड़ी राजनीतिक परीक्षा से गुजर रहे हैं

ST.News Desk

चुनाव नतीजों के बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर गतिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। विजय ने अपने जीते हुए दो सीटों में से एक सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद टीवीके के विधायकों की संख्या घटकर 107 रह गई। इसके बाद विजय लगातार दूसरे दिन तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे। दो दिनों में यह उनकी दूसरी मुलाकात थी, लेकिन अब तक उन्हें सरकार बनाने का औपचारिक न्योता नहीं मिला है।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने विजय से 118 विधायकों के समर्थन पत्र दिखाने को कहा है। हालांकि विजय ने भरोसा दिलाया है कि वे विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे। इस बीच कांग्रेस ने टीवीके को अपना समर्थन दे दिया है। कांग्रेस के पांच विधायकों के साथ विजय के समर्थन में संख्या 112 तक पहुंच गई है, लेकिन बहुमत के लिए अभी भी छह और विधायकों की जरूरत है।

अब तमिलनाडु की छोटी पार्टियों की भूमिका बेहद अहम हो गई है। टीवीके की बातचीत पीएमके, सीपीआई, सीपीएम और वीसीके जैसे दलों से जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने खुलकर अंतिम समर्थन की घोषणा नहीं की है। शुरुआती अटकलों के विपरीत एआईएडीएमके गठबंधन ने भी साफ कर दिया है कि वह विजय की पार्टी का समर्थन नहीं करेगा।

इधर दो सीटों वाली वीसीके के प्रमुख टी तिरुमावलवन ने राज्यपाल से मुलाकात कर विजय को सरकार बनाने का मौका देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते विजय को विधानसभा में बहुमत साबित करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर राज्य की राजनीति में हस्तक्षेप कर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।

कम्युनिस्ट दलों का रुख भी फिलहाल विजय के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने राज्यपाल से संविधान के अनुसार काम करने की अपील करते हुए कहा कि शपथ से पहले बहुमत साबित करने की शर्त उचित नहीं है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के एसआर बोम्मई फैसले का हवाला देते हुए कहा कि सबसे बड़ी पार्टी को सदन में बहुमत साबित करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

वहीं सीपीएम ने पुष्टि की है कि विजय की ओर से उन्हें समर्थन का अनुरोध मिला है और पार्टी की राज्य समिति की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। राज्य में सीपीआई और सीपीएम के पास दो-दो विधायक हैं, ऐसे में शुक्रवार तक इन दलों का रुख तमिलनाडु की सत्ता की तस्वीर साफ कर सकता है।

फिलहाल तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरण हर घंटे बदल रहे हैं और सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या विजय बहुमत का आंकड़ा जुटाकर पहली बार सत्ता तक पहुंच पाएंगे या नहीं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में अत्याधुनिक IIFT परिसर की आधारशिला, NBCC की बड़ी उपलब्धि
Next Post: बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, क्या 2026 बना नया राजनीतिक टर्निंग प्वाइंट?

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया