crossorigin="anonymous"> सासाराम में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत - Sanchar Times

सासाराम में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत

Spread the love

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ

सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा सतर बिगहा के पास पिकअप वैन और ऑटो की जोरदार टक्कर के कारण हुआ

खबर सासाराम से है, जहां नोखा थाना क्षेत्र के सतर बिगहा में एक पिकअप वैन और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक मनोज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है और वह नोखा के बरांव गांव का निवासी था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मनोज यादव को ऑटो से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।

मृतक मनोज यादव बरांव गांव निवासी राम आशीष सिंह के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love