Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 06 17 184447

जमीन विवाद में दलित परिवार से मारपीट के आरोप में जिला पार्षद मेलू मिश्रा गिरफ्तार, SI घायल

Posted on June 17, 2025June 17, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक दलित परिवार के साथ मारपीट के मामले में नोखा के जिला पार्षद एवं जन सुराज के नेता कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ मेलू मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना अगरेर थाना क्षेत्र के पिपरी गम्हरिया गांव की है, जहां 13 जून को एक विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर एक महिला और उसके दो बेटों की बर्बर पिटाई की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मपुरा ओपी थाना क्षेत्र के सिसरीत गांव में छापेमारी कर मेलू मिश्रा को गिरफ्तार किया। इस दौरान की गई छापेमारी में पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें सब-इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फट गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नोखा के पीएचसी में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में जिला पार्षद मेलू मिश्रा, उनकी भाभी समेत आठ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। वहीं दूसरी ओर, पीड़ित महिला और उनके दोनों बेटों का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गिरफ्तारी के बाद मेलू मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि जिन राम जी मिश्रा के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनसे पिछले चार सालों से कोई संपर्क नहीं है और घटना के वक्त वे मौके पर मौजूद भी नहीं थे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ था, बल्कि छत से गिरे पत्थर से एसआई को चोट लगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में जमीन विवाद को लेकर दलित परिवार से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Next Post: NEET में सासाराम के गौरव ने लहराया परचम, 574 अंक के साथ पाया 4543वां रैंक, परिजन गदगद

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme